शर्मनाक! सफर के दौरान ट्रेन के भीतर ये क्या करने लगे मियां-बीवी? वीडियो देखकर उड़ जाएंगी आपकी नींद

भारतीय ट्रेन में सफर के दौरान एक कपल की आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो वायरल हो रहा है। कोच में मौजूद अन्य यात्रियों के सामने बेशर्मी की हदें पार करने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे रेलवे की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं।

Updated : 14 August 2026, 1:28 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा कहा जाता है, जहां हर वर्ग के लोग एक साथ सफर करते हैं। लेकिन हाल के दिनों में ट्रेनों से सामने आने वाली कुछ तस्वीरें और वीडियो इस सार्वजनिक व्यवस्था की गरिमा पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ट्रेन के सफर के दौरान सहयात्रियों की प्राइवेसी और शालीनता को लेकर एक बार फिर तीखी बहस छेड़ दी है।

वायरल वीडियो में क्या आया नजर?

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक और युवती ट्रेन के स्लीपर कोच के भीतर अपनी बर्थ पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शूट करने वाले सहयात्री का दावा है कि यह जोड़ा कोच के भीतर ही बेहद आपत्तिजनक और असहज करने वाली हरकतें कर रहा था। आसपास परिवार, बुजुर्ग और अन्य यात्री मौजूद होने के बावजूद दोनों को इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि उनकी इस हरकत से दूसरों को कितनी असहजता का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन के एक अन्य मुसाफिर ने चुपचाप इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और इंटरनेट पर साझा कर दिया।

‘साहब, बस दो घंटे कमाने आता हूं’, सड़क पर फेंके खाने के बाद रोते दुकानदार का Video हुआ Viral, Social Media पर बरसे लोग

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। लोग इस बात से खासे नाराज दिखे कि आजकल की युवा पीढ़ी सार्वजनिक जगहों और निजी स्पेस के बीच का फर्क पूरी तरह भूलती जा रही है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि अगर इतना ही प्यार उमड़ रहा था, तो होटल या ओयो (OYO) का रुख करना चाहिए था, कम से कम सार्वजनिक सफर को तो शर्मसार नहीं करते। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने मजाकिया लहजे में यह भी लिखा कि शायद भाई के पास होटल का खर्च उठाने के पैसे नहीं बचे होंगे, इसलिए उसने ट्रेन के जनरल या स्लीपर कोच को ही अपनी निजी दुनिया मान लिया।

दिखावे की दुनिया में असली कपल गोल्स! बुजुर्ग पति ने ऐसे परोसा प्यार, इंटरनेट पर छलक आए लाखों आंखों में आंसू, Video Viral

रेलवे में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर लगाम की जरूरत

यह कोई पहली बार नहीं है जब भारतीय ट्रेनों में इस तरह की हरकतें कैमरे में कैद हुई हों। आए दिन रील्स बनाने या वायरल होने के चक्कर में लोग शालीनता की सारी हदें पार कर देते हैं। इस तरह की घटनाएं न केवल सहयात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए मानसिक परेशानी का सबब बनती हैं, बल्कि रेलवे सफर के सांस्कृतिक माहौल को भी दूषित करती हैं। जरूरत इस बात की है कि ऐसे मामलों में रेलवे प्रशासन सख्त रुख अपनाए और दोषी यात्रियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे, ताकि सफर करने वाले आम लोग सुरक्षित और गरिमापूर्ण माहौल में अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Location :  New Delhi

Published :  14 August 2026, 1:28 PM IST

Related News

Advertisement