दिखावे की दुनिया में असली कपल गोल्स! बुजुर्ग पति ने ऐसे परोसा प्यार, इंटरनेट पर छलक आए लाखों आंखों में आंसू, Video Viral

सोशल मीडिया पर बुजुर्ग पति-पत्नी का एक बेहद इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। रेस्टोरेंट में पत्नी को बड़े प्यार से खाना परोसते दिखे बुजुर्ग पति। असम की आईटी रिक्रूटर ने शेयर की यह खूबसूरत 'साइलेंट लव स्टोरी', जिसने जीता लाखों लोगों का दिल।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 August 2026, 2:56 PM IST
google-preferred

New Delhi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और सोशल मीडिया की दिखावटी दुनिया में जहां रिश्तों की उम्र छोटी होती जा रही है, वहीं असम की एक आईटी रिक्रूटर सना द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो इस बात का अहसास कराता है कि सच्चा प्यार किसी महंगे तोहफे या बड़े वादों का मोहताज नहीं होता। यह सिर्फ सालों-साल एक-दूसरे की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखने से पनपता है।

दोनों हाथों में खाना संभाले जब पहुंचे पत्नी के पास

यह खूबसूरत वाकया एक साधारण से रेस्टोरेंट में हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने कांपते हाथों से खाने की दो प्लेटें बड़ी सावधानी से संभाले हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। उनका पूरा ध्यान इस बात पर है कि कहीं खाना गिर न जाए।

Fatehpur News: अश्लील डांस और पैसों की बारिश… वायरल Video ने मचाई हलचल

वे अपनी पत्नी की टेबल तक पहुंचते हैं, एक प्लेट बड़े ही आदर और स्नेह से पत्नी के सामने रखते हैं और फिर दूसरी प्लेट अपने लिए रखते हुए उनके सामने बैठ जाते हैं। इसके बाद उनके चेहरे पर खिली प्यारी सी मुस्कान ने इस लम्हे को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by S T O R Y (@shanaa_8297)

देखने वाले भी नहीं रोक पाए अपने आंसू

इस सादगी भरे दृश्य को अपनी आंखों के सामने घटते देख वीडियो बनाने वाली सना खुद अपने आंसुओं को नहीं रोक सकीं। उन्होंने लिखा कि इस बुजुर्ग जोड़े के बीच बिना बोले ही एक गहरा जुड़ाव और केयर साफ झलक रही थी। सना ने कहा कि वे भी अपने जीवन में इसी तरह के सच्चे और ताउम्र साथ निभाने वाले रिश्ते की कामना करती हैं। यह पल साबित करता है कि जब बात सच्चे प्यार की हो, तो बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ बयां हो जाता है।

फतेहपुर में वायरल VIDEO से मचा बवाल, अश्लील गानों पर नोट उड़ाने का दावा; जांच की मांग तेज

इंटरनेट पर 'कपल गोल्स' की नई परिभाषा

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए और कमेंट्स की झड़ी लग गई। लाखों लोगों ने इसे ही 'असली कपल गोल्स' बताया है। यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो याद दिलाता है कि एक मजबूत रिश्ता सालों के सब्र, आपसी समझ और हर दिन एक-दूसरे को चुनने से बनता है। लोग इस जोड़े की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआएं मांग रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  5 August 2026, 2:56 PM IST

Advertisement