हिंदी
Gorakhpur: गोरखपुर शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार, मोहनपुर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। यह घटना सोमवार सुबह लगभग 4 बजे की है, जब गीता यादव (उम्र 42 वर्ष), पत्नी हरीश यादव मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान डिवाइन पब्लिक स्कूल के पास झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उन पर झपट्टा मारा।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुए को कॉलोनी में सुबह टहलते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया था। शहर के शहरी इलाके में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। शाहपुर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है, जो देर रात तक जारी रही।
Location : Gorakhpur
Published : 29 July 2025, 3:42 PM IST