हिंदी
मृतक की फाइल फोटो (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Nainital: जिले के भुजियाघाट क्षेत्र में पुल के नीचे गधेरे में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पानी में मुंह के बल डूबे व्यक्ति की पहचान डाक विभाग में कार्यरत पोस्टमैन नवीन चंद्र के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान रामनगर क्षेत्र के बंदरजूड़ा, बैलपोखरा निवासी नवीन चंद्र के रूप में हुई।
शादी के माहौल के बीच मिली इस दुखद खबर से छोटी बेटी गुंजन का रो-रोकर बुरा हाल है और उसकी तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गधेरे में पानी की गहराई आठ से दस फीट थी। जल पुलिस कर्मी प्रताप गाड़िया ने रस्सियों की सहायता से शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान पानी से मिला काला बैग इस घटना का अहम सुराग साबित हुआ।
बैग में आधार कार्ड, दस्तावेज और बड़ी बेटी भावना की 21 अप्रैल को होने वाली शादी के निमंत्रण पत्र मिले। कागजात के आधार पर मृतक की पहचान रामनगर क्षेत्र के बंदरजूड़ा, बैलपोखरा निवासी नवीन चंद्र के रूप में हुई।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नैनीताल: मदिरा दुकानों पर छापेमारी, ओवररेटिंग करने वालों से ₹3.05 लाख जुर्माना वसूला
रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि नवीन चंद्र बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने अपने गांव सुयालबाड़ी जा रहे थे। शुक्रवार रात उन्होंने परिवार को फोन कर बताया था कि वे भवाली में एक रिश्तेदार के यहां ठहरे हैं। इसके बाद शनिवार सुबह से उनका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था।
परिजन इस बात को लेकर सदमे में हैं कि सुयालबाड़ी के मार्ग पर निकले नवीन चंद्र भुजियाघाट कैसे पहुंच गए। घटनास्थल से उनका मोबाइल भी नहीं मिला है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अब शोक में डूबा हुआ है और घर का माहौल पूरी तरह मातमी हो गया है।
घटना के बाद भुजियाघाट क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को खंगालते हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
Location : Nainital
Published : 12 April 2026, 5:19 PM IST