हिंदी
व्यापारी को लिखित आश्वासन देते सीओ निचलौल
Maharajganj: ठूठीबारी कस्बे में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चल रहा व्यापारी नेता एवं पत्रकार दिनेश रौनियार का धरना शुक्रवार को अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। धरने के दौरान पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने पूरे मामले को तूल दे दिया।
व्यापारी ने थानाध्यक्ष अमित सिंह पर कथित तौर पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जबकि दरोगा अमित तिवारी पर घर में बिना वारंट घुसकर दबंगई करने का आरोप लगाया गया।
Maharajganj: व्यापारी की आवाज बनी प्रशासन की चुनौती, अब 24 घंटे में तय होगा अगला कदम#maharajganjnews #thuthibari #businessmanharassment #briberyallegations pic.twitter.com/gXLQTkUypx
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 4, 2026
मामले को लेकर व्यापारी नेता एवं पत्रकार दिनेश रौनियार ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष विभागीय जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
धरने के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने व्यापारी से मुलाकात कर मामले को लेकर आश्वासन दिया। अधिकारियों की ओर से 24 घंटे के भीतर थानाध्यक्ष अमित सिंह और दरोगा अमित तिवारी को हटाने तथा दोनों के खिलाफ विभागीय जांच कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
धरना समाप्त होने के बाद डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में व्यापारी ने कहा कि अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यदि तय समय सीमा में थानाध्यक्ष और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो व्यापारी दोबारा धरना और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
व्यापारी ने कथित रिश्वतखोरी और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।
ठूठीबारी जैसे सीमावर्ती कस्बे में पुलिस और व्यापारी के बीच विवाद सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर बिना वारंट घर में प्रवेश करने के आरोप और कथित रिश्वत मांगने के दावे ने मामले को गंभीर बना दिया है।
पिता बेखबर, मां का रो-रोकर बुरा हाल; महराजगंज में 12वीं छात्र की खौफनाक मौत
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 24 घंटे के भीतर अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन पर कितना अमल होता है? क्या थानाध्यक्ष अमित सिंह और दरोगा अमित तिवारी को हटाया जाएगा या फिर मामला जांच तक ही सीमित रहेगा? फिलहाल व्यापारी पक्ष की नजर पुलिस विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
Location : Maharajganj
Published : 4 September 2026, 10:18 PM IST
Topics : bribery allegations businessman harassment co action Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) thuthibari