Ballia: साथियों संग सरयू की बाढ़ में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

बलिया में सरयू नदी का उफनता पानी एक परिवार के लिए काल बन गया। बाढ़ के बीच नहाने गए तीन दोस्तों में से एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद निपनिया गांव में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 September 2026, 12:12 AM IST
google-preferred

Ballia: सरयू नदी के छाडन में आई बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाढ़ के पानी में गए नहाने

प्राप्त जानकारी के अनुसार निपनिया गांव निवासी जमशेद अहमद (16) पुत्र खुर्शीद अहमद अपने साथी अहमद और नियाज के साथ गांव के उत्तर दिशा स्थित कोल में बाढ़ के पानी में नहाने गया था। तीनों युवक पानी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान जमशेद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

इंसान ही नहीं, अब बसंती भी काटेगी केक! बलिया के युवक ने भैंस के चौथे जन्मदिन पर दी ऐसी दावत, दिल जीत लेगा वीडियो

जमशेद को डूबता देख उसके साथी अहमद और नियाज ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर आसपास भैंस चरा रहे चरवाहे मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद जमशेद को पानी से बाहर निकाला।

यूपी में मानसून ने बदला अपना रुख: बलिया में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ आफत, इन 4 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

मामले में पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां आयुष चिकित्सक डॉ. उग्रसेन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था। वह कक्षा आठवीं में पढ़ाई करता था। जिस जगह पर डूबकर उसकी मौत हुई है वह गर्मी के दिनों में छाड़न रहता है। हालांकि इस समय वहां पर उफनाई नदी का बाढ़ का पानी भरा हुआ है।

Location :  Ballia

Published :  5 September 2026, 12:10 AM IST

Advertisement