Sonbhadra News: जुगैल क्षेत्र में बारिश बना काल, बाइक समेत नाले में बहे तीन युवक, दो की मौत
सोनभद्र के परेवा नाले में तेज बहाव में बाइक समेत बहे दो युवकों के शव एनडीआरएफ टीम ने 17 घंटे बाद बरामद किए। बारिश के कारण नाले में आए उफान ने युवाओं की जिंदगी लील ली। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।