Gorakhpur: भक्ति के साथ मानवता का संदेश, निराश्रित बुजुर्गों को भोजन कराकर खजनी थाने में शुरू हुआ उत्सव

गोरखपुर के खजनी थाने में जन्माष्टमी का जश्न सिर्फ धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी बन गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से पहले पुलिस ने निराश्रित बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पहल कर एक अलग संदेश दिया।

Gorakhpur: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार देर शाम खजनी थाना परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। थाना प्रभारी जयंत सिंह ने उनवल स्थित वृद्धाश्रम के निराश्रित महिला-पुरुषों को भोजन-प्रसाद कराकर जन्माष्टमी समारोह की शुरुआत की। पुलिस की इस पहल में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार की झलक भी देखने को मिली।

जन्माष्टमी को लेकर खजनी थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और सजावटी सामान से सजा परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शाम होते ही थाना परिसर में चहल-पहल बढ़ गई और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण की झांकी और पूजा-अर्चना को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।

समारोह में क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर की मौजूदगी में थाना स्टाफ के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान, समाजसेवी और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के क्षण का इंतजार करते रहे।

गोरखपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, ज्वलनशील सामान ने बढ़ाई मुश्किल; लाखों का नुकसान

मानवता और सेवा का संदेश देने वाला अवसर

इस अवसर पर थाना प्रभारी जयंत सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का संदेश देने वाला अवसर भी है। निराश्रित बुजुर्गों को भोजन-प्रसाद कराकर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा करना पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने से पर्व का महत्व और बढ़ जाता है।

खाते से उड़ गए थे 71 हजार, शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई गोरखपुर पुलिस; पीड़ित को वापस मिली पूरी रकम

भक्ति के रंग में डूबा परिसर

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और आमजन के बीच भी आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच देर रात तक थाना परिसर भक्ति के रंग में डूबा रहा।

निराश्रित बुजुर्गों को सम्मान के साथ जन्माष्टमी की खुशियों में शामिल करने की पुलिस की पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 September 2026, 11:18 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement