Haldwan: सरकारी दफ्तर में फायरिंग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, जानिए पूरी घटना

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित RTO कार्यालय में कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है।

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद कथित तौर पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली कार्यालय में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आरोपी मौके से फरार

बताया जा रहा है कि आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान एक कर्मचारी पर कथित रूप से गोली चलाने का आरोप है। फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया।

नैनीताल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नाले के तेज बहाव में बह गई 3 साल की मासूम, तलाश के बाद मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही पुलिस विवाद की वजह और गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश कर रही है। फिलहाल गोलीबारी की इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने और पूछताछ के बाद ही फायरिंग के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Location :  उत्तराखंड न्यूज हल्द्वानी

Published :  2 September 2026, 5:26 AM IST

Related News

Advertisement