हिंदी
पुलिस ने पीड़ित को दिलाई रकम (img: Dynamite news)
Deoria: साइबर ठगी का शिकार होने के बाद अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके एक व्यक्ति को देवरिया की खामपार पुलिस ने राहत दिलाई है। पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में ठगी की गई 10,133 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के परसिया छितनी गांव निवासी अभिनेश कुमार शाह के साथ 11 जुलाई 2026 को साइबर धोखाधड़ी हुई थी। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में खामपार थाने की साइबर टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करा दिया, जिससे धनराशि वापस मिलने का रास्ता साफ हुआ।
यह भी पढ़ें: देवरिया में सोंदा के पास भीषण सड़क हादसा, दो घायल; एक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मनी रिक्वेस्ट मॉड्यूल (MRM) के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में 10,133 रुपये वापस करा दिए। रकम मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक बलराम सिंह, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे, आरक्षी राहुल सिंह, आरक्षी दीपक कुमार और महिला आरक्षी मंगेशलता शामिल रहीं।
पुलिस ने साइबर अपराध से पीड़ित लोगों से अपील की है कि ऐसी घटना होने पर जल्द शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Location : Deoria
Published : 17 October 2026, 5:48 PM IST
Topics : Cyber Police Deoria police UP News