Nainital: अंकिता भंडारी केस में तेज हुई न्याय की मांग, कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

नैनीताल के तल्लीताल गांधी चौक पर कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई जांच सार्वजनिक करने की मांग उठाई।

Nainital: अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार शाम नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। तल्लीताल स्थित गांधी चौक पर एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अंकिता को न्याय दिलाने और मामले के दोषियों को सजा देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई जांच की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी की।

कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाई जाती रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता के परिजन लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और प्रदेशभर में इस मामले को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता Lal Krishna Advani अस्पताल में भर्ती, जानें उनकी हेल्थ अपडेट

इंडिया गेट पर राहुल ने की मुलाकात

प्रदर्शन में वक्ताओं ने दिल्ली के इंडिया गेट पर अंकिता के परिजनों द्वारा दिए गए धरने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता के परिजनों से मुलाकात की और उनके संघर्ष को समर्थन दिया।

CBI मुख्यालय पहुंचे Ankita Bhandari के माता-पिता, सीनियर अफसरों से की भेंट, उत्तराखंड में कांग्रेस सड़कों पर उतरी

जांच से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की जांच से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाए और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय की मांग को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।

Location :  Nainital

Published :  17 October 2026, 1:02 AM IST

Related News

Advertisement