बीजेपी के वरिष्ठ नेता Lal Krishna Advani अस्पताल में भर्ती, जानें उनकी हेल्थ अपडेट

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए देश भर से दुआओं का दौर शुरू हो गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 October 2026, 12:24 AM IST
google-preferred

New Delhi:  बीजेपी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में संक्रमण के बाद 98 वर्षीय आडवाणी को करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार पल्मोनरी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। इससे पहले भी आडवाणी को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इसी साल मई में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद घर लौट आए थे।

सीनियल लीडर आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने से करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर आडवाणी से आशीर्वाद लिया था।

कराची में हुआ था आडवाणी का जन्म

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। साल 1942 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। 1947 में देश के बंटवारे के दौरान उनका परिवार भारत आ गया। इसके बाद वह भारतीय जनसंघ से जुड़े, जिसे बीजेपी का राजनीतिक पूर्ववर्ती माना जाता है। साल 1980 में बीजेपी की स्थापना के बाद पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में आडवाणी की अहम भूमिका रही।

UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव के पाले में आए कई दिग्गज नेता, सियासी हलचल तेज, देखें ग्राउंड जीरो से ताजा हाल

अटल बिहारी वाजपेयी के साथ निभाई बड़ी जिम्मेदारी

लाल कृष्ण आडवाणी तीन बार साल 1986-1990, 1993-1998 और 2004-2005 में पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृहमंत्री, और 2002 से 2004 तक डिप्टी पीएम के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

CBI मुख्यालय पहुंचे Ankita Bhandari के माता-पिता, सीनियर अफसरों से की भेंट, उत्तराखंड में कांग्रेस सड़कों पर उतरी

साल 2024 में मिला भारत रत्न 

लालकृ्ष्ण आडवाणी राम मंदिर आंदोलन के अगुवा नेता रहे हैं। उन्हें के नेतृत्व में भव्य मंदिर यात्रा निकाली गई थी. यह यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ मंदिर से शुरू हुई थी। हाल ही में भारत सरकार ने साल 2024 में उन्हें भारत रत्न से नवाजा था। यह भारत का सर्वेश्रेष्ठ नागरिक सम्मान है। उनके सार्वजनिक जीवन को देखते हुए, इस सम्मान से नवाजा गया था।

Location :  New Delhi

Published :  16 October 2026, 11:57 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement