Bareilly: दो सगे भाइयों को दबंगों ने पीटकर किया घायल, मां ने लगाया ये आरोप

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों की पिटाई के बाद मामला थाने तक पहुंच गया, जहां घायल अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 September 2026, 1:05 AM IST
google-preferred

Bareilly: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक दंपती और उनके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि आरोपी स्मैक और नकली सोना बेचने के धंधे से जुड़े हैं।

बेटे को स्मैक की लत लगवाने का आरोप

इज्जतनगर क्षेत्र की तुलाशेरपुर बीडीए कॉलोनी निवासी सुनीता के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले ममता और राजू से उनके परिवार का विवाद चल रहा है। सुनीता का आरोप है कि दंपती ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे शिवांश को स्मैक की लत लगवा दी। नशे की लत लगने के बाद शिवांश आरोपियों के साथ रहने लगा था। परिवार ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी परिवार से रंजिश रखने लगे।

Teacher Recruitment: रायबरेली में फिर गरजा आरक्षण का मुद्दा, ‘आरक्षण महाघोटाला’ के नारों से गूंजा सारस चौराहा

गुरुवार को दोनों भाइयों पर हमला

सुनीता का आरोप है कि गुरुवार को इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने शिवांश और उसके सगे भाई को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। हमले में दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया।

पीड़ित परिवार ने राजू पर एक अन्य गंभीर आरोप भी लगाया है। सुनीता का कहना है कि आरोपी ने उनकी बहू के साथ छेड़छाड़ की थी। परिवार का आरोप है कि इस घटना का विरोध करने के बाद विवाद और बढ़ गया।

बरेली में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोपी छोटा उर्फ राशिद को लगी गोली

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

पीड़ित महिला ने इज्जतनगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मारपीट और छेड़छाड़ समेत लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Bareilly

Published :  5 September 2026, 12:53 AM IST

Advertisement