हिंदी
नैनीताल के समीप ज्योलिकोट में रविवार की देर शाम हुआ सड़क हादसा एक परिवार के लिए ऐसा गहरा दर्द छोड़ गया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। महज़ 34 साल की उम्र में अर्जुन कुमार की मौत ने पूरे घर को शोक में डुबो दिया है।
नैनीताल में हादसा
Nainital News: नैनीताल के समीप ज्योलिकोट में रविवार की देर शाम हुआ सड़क हादसा एक परिवार के लिए ऐसा गहरा दर्द छोड़ गया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। महज़ 34 साल की उम्र में अर्जुन कुमार की मौत ने पूरे घर को शोक में डुबो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव भटेलिया मुक्तेश्वर से लेकर वन अनुसंधान केंद्र गांजा तक हर जगह गम का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन कुमार, जो वन अनुसंधान केंद्र गांजा में माली के पद पर तैनात थे, अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। ज्योलिकोट गांजा के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वे सड़क पर जोर से गिर पड़े। गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत तुरंत नाजुक हो गई।
दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें हल्द्वानी लेकर जाने की व्यवस्था की, लेकिन डॉक्टरों की सभी कोशिशें नाकाम रहीं और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर गांव भेजा जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसे के समय अर्जुन कुमार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जो उनके लिए घातक साबित हुआ।
Maharajganj: महराजगंज में एक्सल एकेडमी का वार्षिक सम्मान समारोह, प्रतिभाशाली छात्रों को मिला सम्मान
अर्जुन की अचानक हुई मौत से परिवार के साथ-साथ उनके सहकर्मियों में भी गहरा शोक है। वन अनुसंधान केंद्र में काम करने वाले सभी कर्मचारी स्तब्ध हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि हमेशा शांत और मेहनती रहने वाला उनका साथी इतनी जल्दी उन्हें छोड़कर चला गया। पूरे क्षेत्र में इस दुर्घटना को लेकर दुख और संवेदनाओं का माहौल है।
गौरतलब है कि इस प्रकार के दर्दनाक हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हादसे में कई लोगों की जान चली जाती है तो, कई लोग घायल हो जाते हैं। मगर हादसे नहीं थम रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल शासन और प्रशासन से है? आखिर ये हादसे कब थमेगें।