Gorakhpur: सरकारी लापरवाही ने बढ़ाया बुजुर्ग का दर्द, महीनों नहीं, सालों से कर रहा इंसाफ का इंजतार
सरकारी दफ्तरों में मानवीय संवेदनाओं के अभाव और लापरवाह कार्यशैली का एक और गंभीर मामला विकास खंड गगहा से सामने आया है। यहां 83 वर्षीय बुजुर्ग गनेश प्रसाद अपनी दिवंगत पत्नी के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए महीनों से नहीं, बल्कि लगभग वर्षों से दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।