Maharajganj: महराजगंज में एक्सल एकेडमी का वार्षिक सम्मान समारोह, प्रतिभाशाली छात्रों को मिला सम्मान

महराजगंज के एक्सल एकेडमी विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक सत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और विद्यालय के शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 March 2026, 8:40 AM IST
google-preferred

Maharajganj:  नगर के प्रतिष्ठित एक्सल एकेडमी विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

भव्य शुभारंभ और दीप प्रज्ज्वलन

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बलराम भट्ट द्वारा किया गया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरुआत की।

Dr. Balram Bhatt garlanding the portrait of Goddess Saraswati.

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए डॉ. बलराम भट्ट

अतिथियों का संबोधन: "भविष्य के सितारे हैं ये बच्चे"

Address by the Guests: "These Children Are the Stars of the Future"

अतिथियों ने छात्रों को किया संबोधित

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि एक्सल एकेडमी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बच्चों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे निश्चित रूप से भविष्य में विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे।

मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए कहा: "एक्सल एकेडमी विद्यालय विद्यार्थियों को तराशने का सराहनीय कार्य कर रहा है। यहाँ के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा है, जिसका पूरा श्रेय यहाँ के समर्पित शिक्षकों को जाता है जो इन बच्चों पर निरंतर कठिन परिश्रम कर रहे हैं।"

हजारीबाग मासूम कांड पर धनबाद में उबाल! बच्ची की हत्या पर फूटा जनता का गुस्सा, सांसद ढुलू महतो ने सिस्टम पर किया हमला

सम्मानित हुए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

सत्र के दौरान अपनी श्रेणियों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले इन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया: प्री-प्राइमरी टॉपर की अनाबिया नाज, प्राइमरी टॉपर की अंशिका,  जूनियर टॉपर की निकहत परवीन इन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया

Student of the Year Honored

कार्यक्रम में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कक्षावार मेधावी सूची (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान)

प्री-प्राइमरी विभाग:

  • प्लेवे: आस्था, स्वरांजली, ज्ञानवी प्रजापति

  • नर्सरी: अनाबिया नाज, पार्थमणि त्रिपाठी, पूरब विश्वकर्मा

  • LKG (A): आरोही कुशवाहा, शिवान्य, अनन्या गुप्ता

  • LKG (B): यशनील, अद्वैत सिंह, अब्राहम अली

  • UKG (A): आयुष कुमार कन्नौजिया, तन्वी मद्धेशिया, अनस अहमद

  • UKG (B): अहान सिद्दीकी, मोहम्मद फ़ैजान, अन्वी कन्नौजिया

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर जेडीयू ने दिया ये बड़ा बयान

प्राइमरी विभाग:

  • कक्षा I: अंशिका, अर्पित, अग्रेश साहू

  • कक्षा II (A): अद्विक कन्नौजिया, रिद्धिका शर्मा, सत्यम मद्धेशिया

  • कक्षा II (B): आलोक रंजन, आस्था प्रजापति, प्रज्ञा पांडेय

  • कक्षा III: आशुतोष गुप्ता, कायनात, लक्ष्य भारद्वाज

  • कक्षा IV: विकास गुप्ता, आराध्या दुबे, शेफा खातून

  • कक्षा V: प्रिया भारती, परिधि गुप्ता, श्वेता मद्धेशिया

जूनियर विभाग:

  • कक्षा VI: प्रियल श्रीवास्तव, अद्विका, अन्विशा पटेल

  • कक्षा VII: निकहत परवीन, शिवांगी मद्धेशिया, श्रेया गुप्ता

  • कक्षा VIII: हर्षिता कश्यप, दिव्या, मोहिनी

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, कामाख्या जायसवाल, गणेश शंकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह, देवेश कुमार पाण्डेय, अजय अग्रहरी, सुरेश कश्यप, विनोद गुप्ता, पंकज मौर्य, आत्मा राम गुप्त, डॉ मनीत हालदार, डॉ एस जेड आबेदीन, डॉ एस अहरारी, डॉ शान्ति शरण मिश्रा, वीरेंद्र लोहिया, संजीव शुक्ला, धनंजय सिंह, अनिल गुप्ता, ऋषि भट्ट, डॉ एम के शर्मा और शिरोमणि दुबे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अफवाहों पर प्रशासन की सख्ती का असर: पेट्रोल पंपों से खत्म हुई भीड़, डीजल-पेट्रोल व गैस आपूर्ति सामान्य

विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें रितेश त्रिपाठी, अंकुर गुप्ता, राजकुमार, जीवेश मिश्रा, जियाउलहक और घनश्याम सिंह शामिल थे। साथ ही क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष श्याम गुप्ता और ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग

समारोह को सफल बनाने में मनीष प्रजापति, राहुल गुप्ता, कमलेश यादव, विनय शर्मा, फ़राज़, रामवती पटेल, सलोनी पटेल, फरीन खातून, अंकित शर्मा, अनीता शर्मा, विनीता पटेल, शोभा रानी, मीना लोहिया, पूजा, अंजली, सोनी यादव, माया गुप्ता, पलक मद्धेशिया, मुकेश और सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 30 March 2026, 8:40 AM IST

Advertisement