Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में निकली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों में दिखा जोश

गढ़वाल सांसद केन्द्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों से लेकर जन प्रतिनिधि और स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली और जमकर नारेबाजी की। पूरी खबर के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 May 2025, 4:48 PM IST
google-preferred

रुद्रप्रयाग: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान पर भारत का तिरंगा फतह करने के बाद पूरे देश में इन दिनों तिरंगा यात्रा निकल रही है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में स्थानीय लोगों के साथ जन प्रतिनिधि और स्कूल के बच्चों ने बद्रीनाथ तिराहे से लेकर गुलाब राय मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्र की प्रगति और ऑपरेशन सिंदूर फतह कर भारत माता के जयकारे लगाये और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये।

स्कूली बच्चों ने लगाए जमकर नारे
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, वहीं स्कूली बच्चों द्वार स्वाभिमान और सम्मान के नारे लगाते हुए करारा जवाब दिया। वहीं, पाकिस्तान मुर्दा बाद और पाकिस्तान होश में आओं जैसे नारों से एक संदेश दिया। आपको बता दें कि जिस प्रकार से भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए और आज पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जहां भी भारतीय रहते हैं वहां भारतीयों को गौरवित हो रहा है।

देहरादून के डोईवाला में भी दिखा देशभक्ति का उत्साह

भारत के हर क्षेत्र में हुआ शक्ति का प्रदर्शन
हर क्षेत्र में भारत के शूरवीरों और भारत की शक्ति का प्रदर्शन हो रहा हैं और पाकिस्तान को अभी भी एक संदेश दिया जा रहा है कि समय रहते सुधर जाओं नहीं तो और भी बुरे हाल भारत करेगा।

हल्द्वानी में भी निकली तिरंगा यात्रा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी आज तिरंगा यात्रा निकली जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस यात्रा में भारी जनसमूह उमड़ा जिसमें स्थानीय नागरिकों के साथ सैकड़ों जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और पूर्व सैनिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया, यात्रा का उद्देश्य देश की सैन्य शक्ति, शौर्य और बलिदान को सम्मान देना रहा।

मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाल ही में निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों पर जो क्रूर हमला हुआ जवाब में भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने सिर्फ चार दिनों के भीतर दुश्मन के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते पाकिस्तान को घुटनों पर आना पड़ा, युद्धविराम की अपील करनी पड़ी और उन्हें गिड़गिड़ाना पड़ा।

अल्मोड़ा में भी निकली यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल अल्मोड़ा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। बता दें कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व विभिन्न स्कूलों के बच्चों सहित सामाजिक संगठन शामिल हुए और तिरंगे को लहराकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारे लगाए।

डोईवाला में दिखा देशभक्ति का जज्बा

देश के अलग अलग हिस्सों में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाए जा रहे हैं। वहीं डोईवाला में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना का मनोबल बढाया। कार्यकर्ताओं ने जॉली ग्रांट चौक पर एकत्रित होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भानिया वाला तक तिरंगा रैली निकाली।

Location : 
  • Rudraprayag

Published : 
  • 17 May 2025, 4:48 PM IST

Advertisement
Advertisement