हिंदी
सोना-चांदी में आया बड़ा उछाल (Img- Envato)
New Delhi: भारतीय बुलियन मार्केट और ग्लोबल वायदा बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी 22 जुलाई (बुधवार) को सोने और चांदी की कीमतों ने तगड़ी छलांग लगाई है। अगर आप भी गहने या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे थे, तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ना तय है। एक ही दिन में दामों में 3,500 रुपये से भी ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे आम खरीदारों की पहुँच से ये कीमती धातुएं दूर होती दिख रही हैं।
भारतीय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह से ही ज़बरदस्त लिवाली देखने को मिली। सुबह 9 बजे के करीब MCX पर सोना करीब 1.22% (लगभग 1,740 रुपये) की उछाल के साथ 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता नज़र आया। वहीं चांदी की चमक भी कम नहीं रही चांदी लगभग 1.21% या 2,800 रुपये की बढ़त लेकर 2,26,400 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।
घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों (Comex) में भी सोने-चांदी का रुख ऊपर की तरफ ही रहा। इंटरनेशनल मार्केट में सोना लगभग 1.68% चढ़कर 4,144.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी भी 1.90% की मजबूती के साथ 60.230 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तेज़ी के पीछे वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां मुख्य वजह हैं। अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा कूटनीतिक बातचीत शुरू होने से भू-राजनीतिक तनाव में मामूली कमी जरूर आई है, जिससे कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में नरमी देखने को मिली।
सोने-चांदी के दामों में छह दिनों की उठा-पटक के बाद बड़ा ठहराव, जानिए आपके शहर में आज का लेटेस्ट रेट
जब क्रूड ऑयल की कीमतें सुस्त होती हैं और बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख करते हैं, जिससे इनकी मांग और दाम दोनों तेजी से बढ़ जाते हैं।
Location : New Delhi
Published : 22 July 2026, 9:31 AM IST