Nainital: लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल, मलबा रास्ते पर आने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मलबा आने से सात मोटर मार्ग बंद हैं, घने कोहरे के चलते दिन में भी वाहन हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं। प्रशासन मार्ग बहाल करने में जुटा है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 21 July 2026, 6:06 PM IST
google-preferred

Nainital: उत्तराखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है। सरोवर नगरी व उनके आसपास समेत नैनीताल जनपद और पूरे उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सरोवर नगरी की अगर बात करें तो यहां तीन दिन से भयंकर कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। वाहन चालक को भी दिन और दोपहर अपने वाहनों में लाइट जलाकर इधर-उधर आवाजाही कर रहे हैं।

सात मोटर मार्गों पर आवागमन ठप

लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में मलबा और पत्थर गिरने से कुल सात मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इनमें तीन राज्य मार्ग और चार ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। बंद राज्य मार्गों में रामनगर भंडारपानी, अमगढ़ी मोटर मार्ग, गर्जिया बेतालघाट और रामनगर बोहराकोट मार्ग शामिल हैं। वहीं आईटीआई कमोली, हरतोला सतपुरी, वंसगांव जिलोली सकरीना और नोनी विनायक अंबेडकर रीखोेली ग्रामीण मार्ग भी बंद पड़े हैं।

Nainital: हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों की सजा पर सुनवाई 20 जुलाई तक टली

लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने से दैनिक जरूरतों की आपूर्ति और आवागमन पर असर पड़ा है। प्रशासन की ओर से मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश राहत कार्य में चुनौती बनी हुई है।

Nainital: हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों की सजा पर सुनवाई 20 जुलाई तक टली

बारिश और कोहरे से बढ़ी ठंड

लगातार बारिश और घने कोहरे के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में ठंड बढ़ने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोजमर्रा का कारोबार करने वाले दुकानदारों पर भी इसका असर पड़ा है और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिल रही है।

Location :  Nainital

Published :  21 July 2026, 6:06 PM IST

Advertisement