हिंदी
रामनगर में निकाह का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकरने का मामला सामने आया है। धोखे से आहत युवती ने कीटनाशक खा लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हिरासत में आरोपी
Nainital: उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा निकाह का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद युवती मानसिक तनाव में है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
कोतवाली रामनगर के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के अनुसार ग्राम टांडा मल्लू निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही जुनैद पुत्र नवाब ने उसकी 23 वर्षीय पुत्री को निकाह का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी भरोसे पर उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह लगातार निकाह की बात टालता रहा।
रामनगर में युवक की मौत का मामला बना पहेली, कारणों पर सस्पेंस बरकरार; जानिये पूरा मामला
शिकायत में कहा गया है कि एक फरवरी को आरोपी युवती को काशीपुर ले गया और निकाह की बात कहकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद वह युवती को रामनगर छोड़ गया और जल्द निकाह का आश्वासन दिया। बाद में आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। जानकारी मिली कि उसका निकाह कहीं और तय हो गया है।
प्रेम संबंध के बहाने बढ़ी नजदीकियां (Img- Internet)
आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर युवती गहरे सदमे में आ गई और उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
मां की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।