रामनगर में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप-कार की टक्कर में जीवन और मौत से जूझ रहे दो डॉक्टर, पढ़ें पूरा अपडेट

रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर पिकअप और कार की जोरदार टक्कर में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 February 2026, 12:41 PM IST
google-preferred

Ramnagar: उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-309 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामनगर से आगे रिंगोड़ा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल हुए युवक-युवती की पहचान बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनेस्थेजिया विभाग के पीजीजेआर सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. प्रस्तुति और डॉ. अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों डॉक्टर एक ही कार में सवार थे और किसी निजी कार्य से गर्जिया की ओर जा रहे थे।

रिंगोड़ा के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कार रिंगोड़ा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दोनों डॉक्टर वाहन में बुरी तरह फंस गए।

नशे की लत, तनाव या कुछ और? रामनगर में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जानें पूरा मामला

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। वाहन चालकों को काफी देर तक जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

युवाओं ने दिखाई मानवता

घटना के समय बंजी जंप गतिविधियों से जुड़े कुछ स्थानीय युवक मौके पर मौजूद थे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और अपने निजी वाहनों से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।

अस्पताल में मिला प्राथमिक उपचार

रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने तत्काल दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहिद ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ था और 7:30 बजे दोनों घायल अस्पताल लाए गए।

रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर घायल

महिला डॉक्टर की हालत गंभीर

चिकित्सक डॉ. तौहिद के अनुसार, महिला डॉक्टर डॉ. प्रस्तुति के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सिर पर गहरी चोट के कारण हड्डियां तक दिखाई दे रही थीं। अस्पताल में उनके सिर पर टांके लगाए गए और आवश्यक प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉ. अभिषेक को भी गंभीर चोटें

वहीं डॉ. अभिषेक के पैरों और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी, जिस कारण उन्हें बेहतर इलाज की आवश्यकता महसूस की गई।

बरेली किया गया रेफर

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए और स्वयं घायलों के आग्रह पर दोनों को बेहतर उपचार के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली रेफर कर दिया गया। दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से बरेली भेजा गया है।

रामनगर में मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी भोजन माताएं, सरकार पर उपेक्षा का आरोप; पढ़ें पूरा मामला

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Location : 
  • Ramnagar

Published : 
  • 6 February 2026, 12:41 PM IST

Advertisement
Advertisement