पहाड़ की चुनौतियों के बीच बच्चों की पढ़ाई ठप, शिक्षा विभाग की सच्चाई उजागर

नैनीताल जिले के दूरस्थ हेडिया गांव में शिक्षा विभाग के दावे कुछ और ही बयां कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में लगातार तीन दिनों से कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं मिला। जो पहाड़ में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है।

Nainital: जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी शिक्षा की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे बुधवार को बिना पूर्व सूचना कई विद्यालयों के निरीक्षण पर पहुंचे। धारी और भीमताल ब्लॉक में किए गए इस निरीक्षण में जहां कुछ जगहों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, वहीं हेडिया गांव का एक विद्यालय अपनी बदहाली और लापरवाही के कारण सबसे अधिक चर्चा में रहा।

इस गांव में शिक्षक नदारद

हेडिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में तेरह बच्चे नामांकित हैं, लेकिन सीडीओ के पहुंचने पर स्कूल में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं मिला। पता चला कि नियमित शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि उनकी अनुपस्थिति में भेजे गए वैकल्पिक शिक्षक हरिश्चंद्र पाठक भी लगातार तीन दिनों से स्कूल नहीं आए। गांव के जिस स्कूल पर इन बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षित माहौल की जिम्मेदारी है, वही पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा था।

UPSSSC: यूपी में कृषि स्नातक के छात्रों के लिए बंपर नौकरी, ऐसे मिलेगी नौकरी

सीडीओ पांडे ने इस स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि पहाड़ के बच्चे पहले ही कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जंगली जानवरों के खतरों के बीच पढ़ाई करते हैं। ऐसे में स्कूलों में शिक्षकों का अनुपस्थित रहना बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और संबंधित मामले को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेज दिया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ पांडे धारी ब्लॉक के संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज, पदमपुरी भी पहुंचे। यहां की व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक मिलीं। विद्यालय में तीन सौ से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं और निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक अपने-अपने कक्षाओं में उपस्थित पाए गए।

सीडीओ पांडे ने कॉलेज में कक्षा 12 के छात्रों से बातचीत भी की। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। शिक्षकों को भी शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

न सत्ता की लालसा, न विरासत की जंग; जानिए Akhilesh Yadav और Prateek Yadav के भाईचारे की अनसुनी कहानी

सीडीओ ने दिये कार्रवाई के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि दुर्गम इलाकों में शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Nainital

Published :  13 May 2026, 6:59 PM IST

Advertisement