Rampur: परीक्षा से पहले छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम,फांसी लगाकर दी जान

रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां परीक्षा से ठीक पहले एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी,बीकॉम की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Updated : 30 April 2026, 2:29 PM IST
google-preferred

Rampur: रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां परीक्षा से ठीक पहले एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बीकॉम की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

क्या है पूरी खबर?

रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बीकॉम छात्रा ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा की परीक्षा नजदीक थीऔर इसी बीच उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई घर में चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

UP Assembly Special Session: महिला आरक्षण पर चर्चा, सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस को बताया महिला विरोधी

आत्महत्या के पीछे की असली वजह

पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके। वही मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया की रात ही वैष्णो देवी की यात्रा करके लौटी थी सूत्रों की माने तो ऐसा क्या हुआ की छात्रा के आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिलहाल यह पुलिस जांच का विषय है।

Gorakhpur: मिट्टी में दफन मिली महिला और नवजात की लाश, ऑनर किलिंग की आशंका से सनसनी

मामले की बारीकी से जांच

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है चाहे वह पारिवारिक तनाव हो, पढ़ाई का दबाव या कोई अन्य कारण। फिलहाल  घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Location :  Rampur

Published :  30 April 2026, 2:29 PM IST

Advertisement