मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: एक झटके में उजड़ गया परिवार, आखिर ऐसा क्या हुआ?

हिमाचल की खूबसूरत वादियों में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने खुशी के सफर को मातम में बदल दिया। देर रात एक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और खाई में जा गिरा। लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ मौसम जिम्मेदार था या कुछ और भी छिपा है इस दर्दनाक घटना के पीछे?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 11 May 2026, 12:53 PM IST
google-preferred

Chamba: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भटियात क्षेत्र के ककीरा के पास तड़के करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुजरात से आए पर्यटकों से भरी एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह सभी पर्यटक मनाली से डलहौजी की ओर घूमने के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी हो गईं।

कैसे हुआ यह भयावह हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, वाहन तेज मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सीधा गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि गाड़ी मंडी नंबर की टैक्सी थी और उसमें कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर भी शामिल था। रात का समय, तेज बारिश और घुमावदार पहाड़ी सड़क, इन सभी ने मिलकर इस हादसे को और भी भयावह बना दिया।

नैनीताल घूमने आए हैं? Mountain Magic Adventure Park का रोमांच जरूर लें

घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण सभी चार घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

इस हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनमें गुजरात के भावनगर से आए पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य भी बताए जा रहे हैं, जिससे पूरा परिवार एक झटके में उजड़ गया। घायलों में छोटे बच्चे और दंपति भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

नैनीताल जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! FASTag से मिनटों में होगी एंट्री

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी है।

Location :  Chamba

Published :  11 May 2026, 12:53 PM IST

Advertisement