हिंदी
फास्टैग से जुड़ेगा नैनीताल टोल टैक्स(फोटो सोर्स- Google)
Nainital: नैनीताल नगर पालिका शहर के प्रवेश द्वारों पर टोल वसूली को नए रूप में लागू करने की तैयारी में है। लंबे समय से मैनुअल तरीके से चल रही व्यवस्था को अब फास्टैग से जोड़ा जाएगा, जिससे टोल भुगतान की प्रक्रिया न सिर्फ आसान होगी बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। नगर पालिका ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनुमति मांगी है और अनुमान है कि मंजूरी मिलते ही अगले एक महीने के भीतर नया सिस्टम शुरू किया जा सकेगा।
जाम की समस्या में भी कमी
जिला प्रशासन की हालिया बैठक में डीएम ललित मोहन रयाल ने इस सीजन में टोल बूथों पर फास्टैग व्यवस्था लागू करने को प्राथमिकता देते हुए पालिका को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उनका मानना है कि फास्टैग लागू होते ही टोल पर लगने वाला समय बचेगा, वहीं शहर की सड़कों पर वर्षों से बनी जाम की समस्या में भी कमी आएगी। पर्यटन वाहनों को बूथ पर पहुंचते ही खुद ही टोल कट जाएगा, जिससे वाहन बिना रुकावट आगे बढ़ सकेंगे।
व्यवस्था बेहतर तरीके से शुरू
पिछले वर्ष हाई कोर्ट ने नगर पालिका को शहर में पार्किंग और टोल संचालन की व्यवस्था बेहतर तरीके से शुरू करने के आदेश दिए थे। पालिका ने इसी क्रम में कई स्थानों पर टोल बूथ बनाकर वसूली शुरू भी की थी, मगर फास्टैग व्यवस्था लागू करने का काम अब तक अधर में अटका रहा। इस बार प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस सीजन में हर हाल में फास्टैग व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि वसूली पारदर्शी हो और राजस्व सीधे नगर पालिका के खाते में पहुंचे।
महराजगंज ने प्रदेश में लहराया परचम, प्रदेश में मिली 6वीं रैंक
टोल बूथों को नई व्यवस्था से जोड़ा
ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने एनएचएआई को पत्र भेजकर टोल को फास्टैग से जोड़ने की अनुमति मांगी है और उम्मीद है कि मंजूरी जल्द मिल जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही एचडीएफसी बैंक में फास्टैग खाते को संचालित कर टोल बूथों को नई व्यवस्था से जोड़ दिया जाएगा।
Gorakhpur: सहजनवां में गरजी सपा, 2027 जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मिला खास मंत्र
प्रवेश व्यवस्था अधिक व्यवस्थित
फास्टैग लगने के बाद न केवल वसूली में लगने वाला समय घटेगा, बल्कि प्रवेश करने वाले वाहनों की सटीक संख्या का डिजिटल रिकॉर्ड भी उपलब्ध होगा। पास वाले वाहनों की पहचान सिस्टम पहले से कर लेगा, जिससे उनके लिए टोल शून्य रहेगा और गेट स्वतः खुल जाएंगे। इससे नगर पालिका को टोल संचालन में काफी आसानी होगी और शहर में प्रवेश व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हो जाएगी।
Location : नैनीताल
Published : 10 May 2026, 5:37 PM IST
Topics : Fastag Nainital toll tax Traffic Update