धंसी सड़क, टोल फ्री और बढ़ा ट्रैफिक… लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर चर्चा में
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री किए जाने के बाद वाहनों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। रोजाना करीब 8,869 वाहनों की जगह अब 20 से 22 हजार वाहन एक्सप्रेसवे से गुजर रहे हैं। सड़क मरम्मत के चलते डायवर्जन लागू है, जबकि सोशल मीडिया पर पंखों से सड़क सुखाने की तस्वीर वायरल होने के बाद सियासत भी तेज हो गई है।