एक्शन मोड में डीएम कौशांबी: सीडीपीओ का वेतन रोका, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं… इनका रुका वेतन

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में कई अहम विभागों की समीक्षा बैठक की और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। पोषण समिति की बैठक में लापरवाही मिलने पर दो सीडीपीओ का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 March 2026, 8:12 PM IST
google-preferred

Kaushambi: जिले में विकास योजनाओं को ज़मीन पर उतारने और सरकारी योजनाओं की सही मॉनिटरिंग के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उदयन सभागार में एक के बाद एक कई अहम बैठकों का आयोजन किया गया। जिनमें पोषण, स्वच्छता, रोजगार और खाद्य आपूर्ति जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान जहां कई विभागों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

जिला पोषण समिति की बैठक

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, बच्चों की उपस्थिति और पोषण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द से जल्द सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया पूरी की जाए।

बैठक में यह भी पाया गया कि कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति कम है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सीडीपीओ को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

Kaushambi DM in Action Mode

कौशांबी डीएम डॉ. अमित पाल ने की समीक्षा बैठक

बैठक में अनुपस्थित रहने पर सीडीपीओ (नगर) और सीडीपीओ (सिराथू) का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सीडीपीओ कड़ा का वेतन भी रोक दिया गया।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश भी दिए।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के लिए चल रहे सर्वे की प्रगति पर चर्चा हुई।

विकास खंड कौशाम्बी और कड़ा में पोस्ट जियो टैगिंग की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिले में 19798 शौचालयों के रेट्रोफिटिंग कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, यूजर चार्ज और प्लास्टिक संग्रहण की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

dm

कौशांबी डीएम डॉ. अमित पाल ने की समीक्षा बैठक

रोजगार मिशन और रोजगार योजनाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” की जिला कार्यकारी समिति की बैठक में रोजगार सृजन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि लक्ष्य 29 के मुकाबले 27 रोजगार मेले और लक्ष्य 48 के मुकाबले 39 कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, सीएम युवा उद्यमी योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को कार्य में तेजी लाने को कहा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 24 मार्च 2026 को जिले में एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

DM Meeting

कौशांबी डीएम डॉ. अमित पाल ने की समीक्षा बैठक

खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि राशन की दुकानों की नियमित जांच की जाए और यदि कहीं भी ग मिले तो तुरंत कार्रवाई की जाए।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 10 March 2026, 8:12 PM IST

Advertisement
Advertisement