कौशाम्बी में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 15 वर्षीय किशोर को डम्पर ने कुचला, मौत से परिवार में कोहराम

कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में ओसा चौराहे के पास सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 15 वर्षीय कृष्णा केसरवानी को एक तेज रफ्तार डम्पर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डम्पर और चालक को हिरासत में ले लिया है।

Updated : 26 October 2026, 10:10 AM IST
google-preferred

Kaushambi: जनपद में अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले 15 वर्षीय किशोर को एक तेज रफ्तार डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

कसिया ककोढ़ा का रहने वाला था मृतक किशोर

मृतक की पहचान कृष्णा केसरवानी (15 वर्ष) पुत्र मिथलेश केसरवानी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कसिया ककोढ़ा का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा अपने ननिहाल में रहकर अपनी पढ़ाई-लिखाई कर रहा था। रोजाना की तरह वह सोमवार की सुबह भी अपने घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित होगी।

Mathura News: पहले महिलाओं के मन में पति के खिलाफ भरा शक, फिर उड़ाए लाखों के गहने

ओसा चौराहे के पास हुआ हादसा, चालक और डम्पर पुलिस हिरासत में

सोमवार सुबह जब कृष्णा ओसा चौराहे के पास पहुँचा, तभी एक तेज रफ्तार डम्पर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Kaushambi news

मौके पर जुटी लोगों की भीड़ (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाले डम्पर और उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sitapur PET Exam 2026: परीक्षा केंद्रों पर बरती गई विशेष सतर्कता, महिला अभ्यर्थियों को पायल और चूड़ियां तक उतारनी पड़ी

परिवार में मचा कोहराम

इस असामयिक और दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुँची, उनके बीच कोहराम मच गया। बेटे की अचानक हुई इस मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे घर में मातम छाया हुआ है।

Location :  Kaushambi

Published :  26 October 2026, 10:10 AM IST

Advertisement