महराजगंज ने प्रदेश में लहराया परचम, प्रदेश में मिली 6वीं रैंक

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में महराजगंज ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजस्व एवं विकास कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जिले को 6वां स्थान मिला है, जबकि विकास में 6वीं और राजस्व में 10वीं रैंक प्राप्त हुई है।

Updated : 10 May 2026, 5:17 PM IST
google-preferred

Maharajganj:  उत्तर प्रदेश के  महराजगंज जनपद ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रशासनिक क्षमता और विकास की मजबूत तस्वीर पेश की है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में जिले को राजस्व एवं विकास कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिले के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है और प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम जनता तक खुशी का माहौल है।

महराजगंज को 6वां स्थान

प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग के अनुसार विकास कार्यों में महराजगंज को 6वां स्थान मिला है, जबकि राजस्व कार्यों में जिले ने 10वीं रैंक हासिल की है। दोनों श्रेणियों की संयुक्त समीक्षा में महराजगंज ने टॉप-10 जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के प्रभावी नेतृत्व और प्रशासनिक सख्ती का परिणाम माना जा रहा है।

UP Cabinet Expansion Live: योगी कैबिनेट का विस्तार, राज्यपाल आनंदीबने पटेल दिला रही शपथ, पढ़ें पल-पल की अपडेट

जिले में विकास कार्यों की गति तेज

जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। सरकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही तय करना, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण और योजनाओं के धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया गया। यही वजह है कि महराजगंज का प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर लगातार बेहतर होता दिखाई दे रहा है।

लखनऊ में IPS अमिताभ यश के पिता का त्रयोदश कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई दिग्गज

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सूत्रों के अनुसार जिले में सड़क निर्माण, पंचायत विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था, राजस्व निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। जिलाधिकारी द्वारा लगातार विभागीय बैठकों के माध्यम से कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  10 May 2026, 5:07 PM IST

Advertisement