बीवी के सिर पर सवार हुआ खून, इतनी सी बात पर पति के पेट में घोंपी कैंची, पढ़ें एटा का हैरान कर देने वाला मामला

एटा के अलीगंज कस्बे में रविवार रात घरेलू विवाद के चलते एक महिला पर अपने पति के पेट में कैंची घोंपने का आरोप लगा है। पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 September 2025, 6:45 AM IST
google-preferred

Etah: एटा जिले के अलीगंज कस्बे में एक पारिवारिक विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब पत्नी पर अपने पति के पेट में कैंची घोंपने का आरोप लगा। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद रेफर किया गया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

घटना मोहल्ला सुदर्शन दास की है, जहां रहने वाले 33 वर्षीय विकेश देर रात बाजार से घर लौटे। विकेश ने बताया कि उसकी पत्नी से पहले से ही संबंध अच्छे नहीं हैं और घरेलू हिंसा और झगड़े का सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है। रात जब वह घर लौटा तो देरी से आने को लेकर पत्नी ने सवाल-जवाब शुरू किए। जिससे बात बढ़ गई और विवाद हो गया।

दिल्ली BMW हिट एंड रन केस: मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर 2 दिनों के लिए गई जेल, अगली सुनवाई 17 सितंबर को

और फिर पेट में घोंप दी कैंची

आरोप है कि बहस के दौरान पत्नी ने रसोई में रखी कैंची उठाकर विकेश के पेट में घोंप दी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य दौड़े और विकेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां से फिर उसे फर्रुखाबाद ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

युवक का इलाज जारी

घायल विकेश की हालत फिलहाल गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि घाव गहरा है और काफी खून बह चुका है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अगर उपचार में देरी होती, तो स्थिति और बिगड़ सकती थी।

आगरा में ‘दृश्यम’ की तर्ज पर हत्या: बेटी की इज्जत बचाने के लिए पिता बना हत्यारा, जानें कैसे खुला राज

पत्नी ने पलटा आरोप

विकेश की पत्नी भी सोमवार को थाने पहुंची और उसने पुलिस को अलग ही कहानी बताई। महिला का कहना है कि उसके पति ने खुद ही गुस्से में आकर अपने पेट में कैंची मारी है। पत्नी ने खुद को निर्दोष बताया है और कहा कि वह तो विकेश को रोकने की कोशिश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक अभी दोनों पक्षों की पूरी तरह जांच की जा रही है।

पुलिस का क्या कहना है?

कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सिंगर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उन्होंने कहा, "घायल व्यक्ति की हालत सामान्य होने पर विस्तृत बयान लिया जाएगा। अभी तक जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हमला किया गया या यह आत्मघाती कदम था।"

Location : 
  • Etah

Published : 
  • 16 September 2025, 6:45 AM IST