हिंदी
अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई
Raebareli: रायबरेली जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिलएरिया पुलिस ने अवैध हुक्का बार संचालन के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर अमावा रोड स्थित ए–3 कैफे, रतापुर में की गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार छापेमारी के दौरान कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित पाया गया, जहां से चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अभिनव चौधरी, निखिल यादव, आशीष सरोज और शिवा सरोज शामिल हैं। पुलिस ने मौके से आठ पैकेट तंबाकू, तीन हुक्का पाइप, चार हुक्का फ्लेवर तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
Raebareli Weather: रायबरेली में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, यातायात हुई ठप
इस संबंध में थाना मिलएरिया में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वहीं थाना जगतपुर के रहने वाले ग्रामीण छेदीलाल द्वारा थाना जगतपुर पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि वह इब्राहिमपुर स्थित जल निगम के पम्प हाउस पर चौकीदार है। दिनांक 2 दिसम्बर की रात्रि को पम्पहाउस के अंदर रखे JAKSON 40KVA जनरेटर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जगतपुर पर मु0अ0सं0 286/2025 धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।
Raebareli News: छात्रों की पिटाई से मचा हड़कंप, प्रधानाचार्य पर डंडों से मारने का गंभीर आरोप
आज 16 दिसम्बर 2025 को थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 286/2025 धारा-303(2) बीएनएस के वांछित/प्रकाश में अभियुक्तगण विक्रम पुत्र रामसहारे निवासी ग्राम गनपी मजरे रामसाण्डा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली, मनीष पुत्र जयकरन निवासी ग्राम मिसिरपुर बाबूगंज थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को चोरी के 1 अदद जनरेटर के साथ थाना क्षेत्र के बिन्दागंज शारदा नहर पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Location : Raebareli
Published : 16 December 2025, 8:33 PM IST
Topics : Raebareli Raebareli police up crime uttarpradesh