रायबरेली में ऐसा क्या हुआ, भड़क उठा अचलेश्वर गौ सेवा संस्थान; शहर में हड़कंप

रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र स्थित किरन गौशाला में 5 गायों की मौत और हड्डियां बिखरी मिलने पर अचलेश्वर गौ सेवा संस्थान ने गौशाला का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 5 घंटे चले धरने को पुलिस ने शांत कराया और कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Raebareli: जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्यारेपुर स्थित किरन गौशाला (श्रीमती किरन सिंह स्मृति गौशाला) में 5 गायों की मृत्यु और मृत गायों की हड्डियां गौशाला के आसपास बिखरी मिलने पर अचलेश्वर गौ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने गौशाला का घेराव किया। गौशाला प्रबंधन द्वारा मृत गाय को गौशाला परिसर में ही दिखाने पर क्रोधित संगठन के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह धरना लगभग 5 घंटे तक चला, जिसे हरचंदपुर थाने की पुलिस ने शांत कराया और विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन दोपहर 3:00 बजे शुरू होकर रात 8:00 बजे तक चला। इस दौरान अचलेश्वर गौ सेवा संस्थान के सैकड़ों पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने गौशाला के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े किए, आरोप लगाया कि गौशाला में केवल खानापूर्ति की जा रही है और सुविधाओं की कमी व देखभाल में लापरवाही के कारण गायें मर रही हैं।

Roorkee News: रुड़की के इस कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी; दी ये चेतावनी

रायबरेली और आसपास से सैकड़ों गौ रक्षक भी प्यारेपुर किरन गौशाला पहुंचे। संगठन के पदाधिकारी रोहित द्विवेदी ने कहा, "सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ माता की सुरक्षा के लिए हर सुविधा मुहैया करा रहे हैं, वहीं रायबरेली के हरचंदपुर ग्राम प्यारेपुर की किरन गौशाला की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। गौशाला में खानापूर्ति हो रही है, लेकिन गांवों की गायें संकट में हैं। सुविधाओं का अभाव और देखरेख करने वालों की लापरवाही से गायें मृत हो रही हैं।"

वहीं, अचलेश्वर गौ सेवा संस्थान के सत्य ठाकुर ने जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, "रायबरेली के शासन-प्रशासन के अधिकारी इन गौशालाओं का समय-समय पर निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण ऐसी दयनीय स्थिति उत्पन्न हो रही है। आज हमें यह सब देखना पड़ रहा है।"

इधर छिड़ा हैंडशेक विवाद…उधर ‘भारत-पाकिस्तान’ के खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ! कैमरे में कैद हुई Photo

इस प्रदर्शन में नीरज तिवारी, गौरव द्विवेदी, राज तिवारी, आलोक सिंह, अजय सिंह, अनिकेत तिवारी, सौरभ सिंह समेत कई समाजसेवी और संगठनों के सदस्यों ने गौशाला का घेराव किया। स्थानीय लोगों ने भी गौशाला प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।गौशाला में गायों की देखभाल को लेकर यह घटना जिले में गौ संरक्षण की स्थिति पर सवाल खड़ी कर रही है। अचलेश्वर गौ सेवा संस्थान ने प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है।

 

Location :