यूपी भाजपा में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 19 मंत्री, 6 मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष; जानिये संगठन ने कैसे साधा संतुलन?

उत्तर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की नई सूची में पार्टी ने संगठन में संतुलन बनाये रखने की पूरी कोशिश की है। हालांकि यह दखने वाली बात होगी कि यूपी चुनाव में ये पदाधिकारी सगंठन के लिए कितने कारगर साबित होंगे।

Updated : 25 June 2026, 1:40 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को नई धार दी है। गुरूवार यूपी भाजपा के पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी गई है, जिसमें पार्टी ने जातीय, क्षेत्रीय और संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। चुनावी तैयारियों के बीच यह बदलाव बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि, चुनावी मौसम में भाजपा की इस नई टीम के सामने कई चुनौतियां भी हैं लेकिन फिर भी पार्टी ने कोशिश रहेगी कि वह इन सिपहसलारों के जरिये ही यूपी का सियासी जंग जीतकर हैटट्रिक लगाये।

उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम

भाजपा यूपी संगठन की नई सूची में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 19 मंत्री, 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 3 कार्यालय मंत्री, 1 प्रवक्ता, 2 मीडिया संयोजक और 6 मोर्चाओं के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस टीम के जरिए भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रभावी बनाना चाहती है।

Big Breaking: यूपी भाजपा के पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी, देखिये पार्टी ने किनको सौंपी जिम्मेदारी

पार्टी नेतृत्व ने नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ ऐसे चेहरों को भी जगह देने की कोशिश की है, जो क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को गति दे सकें। माना जा रहा है कि भाजपा इस बदलाव के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। खास तौर पर उन सीटों पर पार्टी का फोकस बढ़ सकता है, जहां पिछले चुनावों में उसे चुनौती का सामना करना पड़ा था।

संगठन में संतुलन साधने की कोशिश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से निर्णायक राज्य में संगठन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में पदाधिकारियों की यह नई टीम केवल नामों की सूची नहीं, बल्कि भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा है।

UP Election 2027: यूपी चुनाव के लिए BJP का खास स्ट्रैटेजिक गेम प्लान, लखनऊ से दिल्ली तक महामंथन

हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये नए पदाधिकारी चुनावी मैदान में संगठन के लिए कितने कारगर साबित होते हैं। आने वाले दिनों में उनकी सक्रियता, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और विपक्ष की रणनीति का जवाब देने की क्षमता ही तय करेगी कि भाजपा का यह संगठनात्मक बदलाव कितना प्रभावी साबित होता है।

देखें पूरी लिस्ट

उपाध्यक्ष
1. सुरेश राणा
2. सत्यपाल सैनी
3. ब्रज बहादुर
4. धर्मेंद्र सिंह
5. मोहित बेनीवाल
6. देवेश कोरी
7. प्रियंका रावत
8. दर्वि विजय शाक्य
9. रमेश सिंह
10. नीरज सिंह
11. अर्चना मिश्रा
12. पूजा पाल
13. शंकर गिरी
14. कामेश्वर सिंह
15. डॉ. कृतिका अग्रवाल
16. सुरेश मौर्य
17. राजेश यादव
18. कृष्ण बिहारी राय
19. आलोक गुप्ता

महामंत्री
20. रामप्रताप सिंह चौहान
21. गीता शाक्य
22. अभिजात मिश्रा
23. उपेंद्र रावत
24. संजय राय
25. शंकर लोधी
26. दिलीप पटेल
27. राजेश चौधरी

मंत्री
28. विजय शिवहरे
29. बसंत त्यागी
30. शिवभूषण सिंह
31. सहजानंद राय
32. अंकुर शर्मा
33. अनिल यादव
34. अवधेश श्रीवास्तव
35. विजय राजभर
36. प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा
37. किरण लोधी निषाद
38. राकेश बिंद
39. संचिता सिंह चौहान (लुनिया)
40. रजनी पांडेय
41. राहुल वाल्मीकि
42. महामेधा नागर
43. दीपमाला संतोषी
44. सुहासिनी जायसवाल
45. यतेंद्र शर्मा
46. आकांक्षा सोनकर

क्षेत्रीय अध्यक्ष
47. नबाब सिंह नागर- पश्चिम क्षेत्र
48. पूरन लाल लोधी- ब्रज क्षेत्र
49. राम किशोर साहू- कानपुर क्षेत्र
50. अवधेश द्विवेदी- अवध क्षेत्र
51. अशोक चौरसिया- काशी क्षेत्र
52. विनोद राय- गोरखपुर क्षेत्र

कार्यालय पदाधिकारी
53. भारत दीक्षित- कार्यालय मंत्री
54. अतुल अवस्थी- कार्यालय सह-मंत्री
55. लक्ष्मण सिंह- कार्यालय सह-मंत्री

अन्य पद
56. दिनेश प्रताप सिंह- मुख्य प्रवक्ता
57. मनीष दीक्षित- प्रदेश मीडिया संयोजक
58. हिमांशुराज पंडित- प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

मोर्चा अध्यक्ष
59. रोहित मिश्रा- युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
60. प्रकाश पाल- पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
61. देवेंद्र सिंह- किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
62. अशोक रावत- अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
63. सरोज कुशवाह- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
64. विद्याभूषण गोंड- अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

Location :  Lucknow

Published :  25 June 2026, 1:15 PM IST

Advertisement