योगी सरकार में बड़े फेरबदल की संभावना, भूपेंद्र चौधरी से लेकर डिप्टी सीएम तक अटकलें हुई तेज
उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के साथ ही लंबे समय से लंबित संगठनात्मक बदलाव पूरे हो गए हैं। इस फैसले के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावनाएं भी तेज हो गई हैं। मंत्रिपरिषद में खाली पड़े 6 पदों को लेकर कई बड़े नामों पर चर्चा शुरू हो चुकी है।