हिंदी
मैनपुरी में गणेश चतुर्थी कार्यक्रम के दौरान हुड़दंग (Img: Dynamite News)
Mainpuri: कुरावली क्षेत्र निवासी सुमित श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गणेश चतुर्थी कार्यक्रम के दौरान अभद्रता, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मारपीट के साथ झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में यश प्रताप और उसके साथियों को नामजद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित श्रीवास्तव समाज कल्याण संस्था से जुड़े हैं और संस्था की ओर से जरूरतमंदों को कंबल, हेलमेट व बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी-किताबें आदि वितरित की जाती हैं। संस्था द्वारा 14 सितंबर को कोसमा, मैनपुरी में गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में यश प्रताप और उसके साथी पहुंचे तथा शराब के नशे में गणेश भगवान की प्रतिमा के सामने धार्मिक स्थल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।
यह भी पढ़ें - Mainpuri: डामर से बनी सड़क को निजी संपत्ति समझकर लिया कब्जे में, तो विवाद ने लिया नया मोड़
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मूर्ति तोड़ने का प्रयास भी किया। शिकायत में बताया गया कि इसके बाद सभी लोग वहां से चले आए। आरोप है कि भोगांव बस स्टैंड के पास यश प्रताप ने सुमित को रोक लिया और अपने साथियों के साथ मारपीट की तथा मोबाइल फोन छीन लिया।
यह भी पढ़ें - Mainpuri: घर का मामला पहुंचा कानून की दहलीज पर तो विवाद ने लिया नया मोड़
शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपित ने पुलिस में शिकायत करने पर उसकी पत्नी के नाम से झूठा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। सुमित ने एसएसपी से मामले की जांच सीसीटीवी कैमरों एवं गवाहों के आधार पर कराने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में धार्मिक कार्यक्रमों में व्यवधान रोकने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
Location : Mainpuri
Published : 1 October 2026, 1:13 PM IST