हिंदी
एटीएस ने दो संदिग्धो को पकड़ा
Lucknow: उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वे एक पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। एटीएस मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। आरोपी देश के संवेदनशील संस्थानों, पुलिस ठिकानों और सुरक्षाबलों पर हमले के साजिश रच रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा (20) और बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ (23) शामिल है। एटीएस के मुताबिक दोनों संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के संपर्क में थे जो आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे।
CJI सूर्यकांत बोले- सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाया जाना उचित कदम
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं। सोशल मीडिया के जरिए इनकी वीडियो कॉलिंग और वॉइस नोट्स के साक्ष्य भी मिले हैं। व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के जरिए संदिग्ध विदेशी नंबरों से बातचीत कर देशविरोधी साजिशें रची जा रही थीं।
गाजियाबाद में दिनदहाड़े बदमाशों ने ऐसे लूटी ATM कैश वैन
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दानियाल अशरफ ने एक अन्य राज्य के पुलिस स्टेशन की रेकी कर उसका वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान स्थित गैंगस्टरों को भेजी थी। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की जानकारी भी साझा की गई थी। दानियाल ने आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए गैंगस्टरों से हथियार और पैसों की मांग भी की थी।
Location : Lucknow News
Published : 6 May 2026, 8:59 PM IST