हिंदी
गाजियाबाद में एटीएम वैन से बड़ी लूट
Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद में बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एटीएम वैन से 20 लाख रुपए की लूट की। इस दौरान बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बना दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले बदमाश फरार हो गए।
पुलिस इस मामले में कैश वैन पर तैनात कर्मियों से पूछताछ कर रही है।
इसी मौके का फायदा उठाकर वहां पैदल घूम रहे तीन बदमाशों ने वैन पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर ड्राइवर को बंधक बना लिया। जब ड्राइवर ने विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश ड्राइवर को डरा-धमकाकर कैश वैन समेत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के रास्ते फरार हो गए।
वारदात के बाद ड्राइवर के शोर मचाने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस ने मसूरी थाना क्षेत्र से कैश वैन को लावारिस हालत में बरामद कर लिया, लेकिन वैन के अंदर रखा कैश गायब था।
मामला सामने आते ही पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने तत्काल मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 8 टीमें गठित की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारियों और ड्राइवर से भी गहन पूछताछ कर रही है।
Location : ghaziabad
Published : 6 May 2026, 8:00 PM IST