यूपी में प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड स्मार्ट मीटर की तरह करेंगे काम 

Uttar Pradesh में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर राज्य सरकार ने अहम फैसला लेते हुए प्रीपेड मीटर को अब पोस्टपेड स्मार्ट मीटर की तरह संचालित करने का निर्णय लिया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 May 2026, 4:07 PM IST
google-preferred

Lucknow: Uttar Pradesh में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर राज्य सरकार ने अहम फैसला लेते हुए प्रीपेड मीटर को अब पोस्टपेड स्मार्ट मीटर की तरह संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे बिलिंग प्रक्रिया आसान होगी और उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए अधिक समय मिलेगा।

क्या बदला है नए फैसले में

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री A.K. Sharma ने बताया कि अब बिलिंग साइकिल पहले की तरह पोस्टपेड मीटर जैसा ही रहेगा। हर महीने 1 तारीख से लेकर माह के अंत तक की खपत का बिल तैयार होगा, जिसे उपभोक्ताओं को SMS और WhatsApp के जरिए भेजा जाएगा।

सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर महीने की 10 तारीख तक बिल मिल जाएगा और इसके भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। अगर किसी को समय पर बिल नहीं मिलता, तो वह WhatsApp चैटबॉट या 1912 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बिल प्राप्त कर सकता है।

Uttar Pradesh: वरमाला में दूल्हे ने शादी के लिए रखी ये अजीबोगरीब शर्त, दुल्हन ने भरी हामी

बकाया बिल पर बड़ी राहत

सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 30 अप्रैल तक के बकाया बिल को 10 किस्तों में जमा करने की सुविधा दी है। यानी उपभोक्ता अब एकमुश्त भुगतान के दबाव से बच सकेंगे और धीरे-धीरे बकाया चुका पाएंगे।

शिकायत निस्तारण के लिए विशेष कैम्प

बिलिंग और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मई और जून में खंड एवं उपखंड स्तर पर विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। यहां उपभोक्ता अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान पा सकेंगे।

Uttar Pradesh: गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटरों पर प्रहार, 3 दिन में इतने अपराधियों की हुई पड़ताल

सिक्योरिटी जमा करने में भी राहत

जिन उपभोक्ताओं के यहां पहले प्रीपेड मीटर लगाए गए थे और उनकी सिक्योरिटी वापस कर दी गई थी, अब पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने पर उनसे सिक्योरिटी एकमुश्त नहीं ली जाएगी। यह राशि 4 किस्तों में जमा की जा सकेगी।

उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। बिलिंग सिस्टम अधिक पारदर्शी होगा, भुगतान के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और शिकायतों का समाधान भी तेजी से किया जा सकेगा।

Location :  Lucknow

Published :  5 May 2026, 4:07 PM IST

Related News

Advertisement