रायबरेली में ओला स्कूटर की सर्विस न मिलने पर उपभोक्ता परेशान, एजेंसी पर लगाए ये आरोप
रायबरेली में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन चौराहे के समीप स्थित Ola Electric स्कूटर एजेंसी पर ग्राहकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ओला स्कूटर एजेंसी पर सर्विस न मिलने से उपभोक्ता परेशान है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्राहक एजेंसी पहुंचे और अपना विरोध प्रदर्शन किया।