

उत्तर प्रदेश सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री की मंशा के अनुरूप पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष बिल रिवीजन महाअभियान चलाया जा रहा है।
प्रतीकात्मक छवि
महराजगंज: प्रदेश सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री की मंशा के अनुरूप पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष बिल रिवीजन महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद महराजगंज के सभी वितरण खंडों में 17, 18 और 19 जुलाई को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिलों से राहत देना और विद्युत सेवा से जुड़ी अन्य का मौके पर ही समाधान करना है। जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता वाई. पी. सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सही बिलिंग सुविधा देने के लिए पहले ही कई तकनीकी उपाय किए गए हैं। मीटर रीडिंग में मानवीय हस्तक्षेप को कम करते हुए नई बिलिंग एजेंसियों को जोड़ा गया है, ताकि अधिकतम सटीकता सुनिश्चित की जा सके।
फिर भी जनप्रतिनिधियों और आम उपभोक्ताओं से लगातार गलत बिलिंग की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले भर में मेगा कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा और उनका निस्तारण किया जाएगा।
इन समस्याओं का होगा समाधान
अन्य तकनीकी व सेवा संबंधी समस्याएं
प्रत्येक कैम्प में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याएं दर्ज की जाएंगी। सभी शिकायतों का पंजीकरण 1912 हेल्पडेस्क पर अनिवार्य रूप से किया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। हर संशोधन के बाद बिल रिवीजन मेमो स्वतः जनरेट होगा, जिसे उपभोक्ता अपने ऑनलाइन खाते में देख सकेंगे।
कैम्पों में अधिशासी अभियंता (वितरण), उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता (मीटर) और अन्य तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता (परीक्षण) और वरिष्ठ अधिकारी इन शिविरों का निरीक्षण कर अभियान की सफलता सुनिश्चित करेंगे।