हिंदी
वरमाला से पहले दूल्हे ने दुल्हन से पूछा ये सवाल (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Barabanki: जनपद में एक शादी चर्चा के केंद्र में है। दूल्हे ने सात फेरे लेने से पहले दुल्हन से एक अनोखा सवाल पूछा। वरमाला से पहले दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि क्या आप चूल्हे पर खाना बना लोगी। दरअसल रसोई गैस की किल्लत को लेकर दूल्हे ने दुल्हन के सामने यह अनोखी शर्त रखी। दुल्हन ने भी समझदारी दिखाते हुए यह शर्त मान ली, जिसके बाद धूमधाम से जयमाल हुई।
यह अनोखी शादी उत्तर प्रदेश के थाना लोनी कटरा क्षेत्र में हुई। दूल्हे अशोक ने अपनी होने वाली दुल्हन लक्ष्मी के सामने एक ऐसी शर्त रखी, जिसने वहां मौजूद लोगों को कुछ देर के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल शादी के दिनों में दूल्हे अशोक को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कई दिनों तक गैस एजेंसी के चक्कर काटने और लंबी लाइन में लगने के बावजूद उसे समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाया। इस परेशानी ने दूल्हे को इतना प्रभावित किया कि उसने अपनी भविष्य की गृहस्थी को लेकर यह सवाल खड़ा कर दिया।
जयमाल से ठीक पहले दूल्हे अशोक ने दुल्हन लक्ष्मी से शर्त रखते हुए कहा कि अगर भविष्य में रसोई गैस सिलेंडर की ऐसी ही किल्लत हो जाए तो क्या वह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए तैयार रहेंगी? यह सवाल सुनकर वहां मौजूद बाराती और घराती कुछ पल के लिए चौंक गए। दुल्हन लक्ष्मी ने बिना हिचकिचाए इस शर्त को स्वीकार कर लिया। अशोक प्राइवेट नौकरी करते हैं। लक्ष्मी ग्रेजुएशन कर रखा है।
दुल्हन के इस जवाब ने न सिर्फ दूल्हे को संतुष्ट किया, बल्कि वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ जयमाल की रस्म पूरी हुई और शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा। सिलेंडर के लिए दूल्हे ने झेली थी परेशानी।
Deoria Accident: रफ्तार का कहर जारी, 24 घंटे में 5 मौतें; बरहज और सुरौली में दो और हादसे
इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे एक मजेदार लेकिन सीख देने वाली घटना के रूप में देख रहे हैं। साथ ही यह भी साफ हो गया कि घरेलू समस्याएं चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों। अगर आपसी समझ और सहयोग हो तो हर मुश्किल आसान हो सकती है।
Location : Barabanki
Published : 29 April 2026, 12:47 PM IST