हिंदी
बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा
Barabanki: लखनऊ-बाराबंकी हाई-वे पर आलापुर के पास बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार हाफ डाला मालवाहक ने बाइक को चपेट में लेने के बाद कार में भी टक्कर मार दी। कार सवार एक मासूम बच्ची समेत तीन लोग भी घायल हुए हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की।
Location : Barabanki
Published : 1 October 2026, 6:29 AM IST