हिंदी
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत
New Delhi: भारत ने वन डे में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत ने पहली बार 400 प्लस (406) का रनचेज वनडे क्रिकेट में हासिल किया। मुकाबले को भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता। भारत ने 406 रन का विशाल लक्ष्य महज 43.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
कप्तान शुभमन गिल ने शानदार डबल सेंचुरी जड़ी। गिल ने 223 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने भी इस मुकाबले में शानदार 101 रनों की पारी खेली।
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 405/7 का स्कोर बनाया था। जिसे भारतीय टीम ने 406/2(43.3) रन बनाकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने पहली बार अपना 400 प्लस का तो रनचेज किया ही, वहीं यह वनडे क्रिकेट में भी दूसरी बार हुआ जब किसी टीम ने 400 प्लस का टारगेट हासिल किया।
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उसकी पारी में जॉन कैम्पबेल, शाई होप और अमीर जंगू के शतक आए। केसी कार्टी के 9 रन पर आउट होने के बाद जॉन कैम्पबेल और शाई होप शानदार पार्टनरशिप की और दूसरे विकेट के लिए 110 रन जोड़े। 147 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा; 65 गेंदों पर पहले अपना शतक कंपलीट करने के बाद कैम्पबेल 68 गेंदों पर 101 रन जड़ने के बाद चलते बने।
वेस्टइंडीज ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर 400 रनों का आंकड़ा पार किया. विंडीज टीम की ओर से रोस्टन चेज (29) और शमर जोसेफ (14) नाबाद लौटे. भाररतीय टीम की ओर से डेब्यू कर रहे आकिब नबी ने 8.5 ओवर्स में 84 रन दिए और उनको एक सफलता मिली। वहीं गुरनूर बरार ने 10 ओवर्स में 96 रन देकर 2 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को 2-2 सफलता मिली. प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा.
जॉन कैम्पबेल, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स, विटेल लॉज.
Location : New Delhi
Published : 30 September 2026, 10:45 PM IST