8 साल बाद फिर इकाना में भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर, लेकिन टीम इंडिया पूरी तरह बदली; कौन-कौन चेहरे मैदान में होंगे?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आठ साल बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। छह अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया का चेहरा काफी बदला हुआ होगा। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी पर नजरें रहेंगी। जानिए इकाना में भारत का रिकॉर्ड और टिकट की कीमतें।