हिंदी
विराट कोहली और शुभमन गिल का तूफानी शतक
Thiruvananthapuram: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की। तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विराट कोहली 139 और गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
विराट कोहली ने 42वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर भारत को जीत दिला दी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंद बाकी रहते 296 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए। जस्टिन ग्रीव्स ने 101 और जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 42 ओवर में दो विकेट पर 296 रन बनाकर मैच जीत लिया।
कप्तान शुभमन गिल ने 113 रन की शानदार पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके और नौ छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने भी 32 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़े। चाइनामैन कुलदीप यादव ने कैम्पबेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। कैम्पबेल ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 बॉल पर 62 रनों का योगदान दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने कीसी कार्टी (13 रन) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
इसके बाद कप्तान शाई होप (12 रन) को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा. कुलदीप यही नहीं रुके। उन्होंने वेस्टइंडीज की पारी के 36वें ओवर में लगातार गेंदों पर जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू (0 रन) को भी चलता किया। ग्रीव्स ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. ग्रीव्स ने ओडीआई करियर में पहली बार शतकीय पारी खेली है।
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 74 गेंदों में शतक जड़ा है। यह उनके वनडे करियर का 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक है। कोहली ने 38वें ओवर में छक्का लगाकर सैकड़ा पूरा किया।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।
जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स।
Location : Thiruvananthapuram
Published : 27 September 2026, 10:33 PM IST
Topics : 1st odi match Cricket News greenfield international stadium India Cricket Team India vs West Indies