Shubman Gill Hospitalized: इंडिया टीम की बढ़ी मुश्किल, भारतीय कप्तान शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती
भारतीय टीम के लिए शनिवार को मैच के बीच एक बुरी खबर भी देखने को मिली। गर्दन में जकड़न के चलते बीच मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को मैदान छोड़ना पड़ा और अब कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में चोट के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।