हिंदी
रोहित शर्मा ने किया रन आउट
New Delhi: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजों के साथ-साथ फील्डरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मैच के शुरुआती ओवरों में कुछ आसान मौके गंवाने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। इस दौरान 39 साल के रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती और शानदार फील्डिंग से सबका ध्यान खींच लिया। मिड-विकेट से दौड़कर गेंद उठाने और हवा में डाइव लगाकर सटीक थ्रो करने के उनके अंदाज ने मैदान पर मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रोहित की इस फील्डिंग ने फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को भी जवाब देने का मौका दे दिया।
भारतीय पारी के दौरान अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी एक गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने शॉट खेला। इस दौरान दोनों कीवी बल्लेबाजों के बीच रन लेने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए रोहित शर्मा ने मिड-विकेट से तेजी से दौड़ लगाई और गेंद को अपने कब्जे में ले लिया।
रोहित ने बिना देर किए डाइव लगाते हुए अंडरआर्म थ्रो किया। विकेट के पीछे मौजूद केएल राहुल ने तेजी दिखाते हुए गिल्लियां बिखेर दीं और डेरिल मिचेल रन आउट हो गए। रोहित के इस प्रयास में उनकी तेजी, संतुलन और गेंद पर नियंत्रण साफ नजर आया। 39 साल की उम्र में उनकी ऐसी फुर्ती देखकर मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
King Kohli and Hitman Show: 38 के विराट और 39 के रोहित का मैदान पर 'मास्टरक्लास'
#ViratKohli #RohitSharma #TeamIndia #CricketNews #HindiNews @ImRo45 @imVkohli https://t.co/8JPrm9neea
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 4, 2026
डेरिल मिचेल का विकेट भारतीय टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा था। मिचेल का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह पिछली सात पारियों में चार शतक और दो अर्धशतक लगा चुके थे। ऐसे में उनका क्रीज पर टिके रहना भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकता था।
हालांकि, इस मुकाबले में भारतीय फील्डिंग ने मिचेल की पारी को 28 रन पर ही समाप्त कर दिया। रोहित शर्मा की फुर्ती और केएल राहुल की सतर्कता के चलते भारत को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली।
इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को परेशान किया। मैच के चौथे ओवर में नमन धीर के हाथों टिम सीफर्ट का कैच छूट गया, लेकिन अर्शदीप ने इस मौके के बाद भी अपनी गेंदबाजी पर ध्यान बनाए रखा।
अगले ही ओवर में उन्होंने विल यंग को 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अर्शदीप ने हेनरी निकोल्स का विकेट लेकर न्यूजीलैंड को एक और झटका दिया। निकोल्स भी 9 रन बनाकर आउट हुए।
पहले 10 ओवरों के पावरप्ले में न्यूजीलैंड की टीम दो विकेट गंवाकर सिर्फ 45 रन बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन और लेंथ से कीवी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
शुरुआती विकेट गिरने के बाद टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और साझेदारी को आगे बढ़ाया। भारतीय टीम को इस साझेदारी के टूटने का इंतजार था।
युवा तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार ने टिम सीफर्ट को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। गुरनूर की गेंद पर सीफर्ट का कैच ऋतुराज गायकवाड़ ने पकड़ा। ऋतुराज चोटिल कप्तान शुभमन गिल के सब्स्टिट्यूट के तौर पर मैदान पर मौजूद थे।
इस तरह भारतीय गेंदबाजों और फील्डरों ने मिलकर न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा। मुकाबले में रोहित शर्मा की शानदार फील्डिंग सबसे ज्यादा चर्चा में रही। उनके रन आउट के प्रयास ने एक बार फिर दिखाया कि क्रिकेट में अनुभव के साथ मैदान पर फुर्ती और एकाग्रता भी कितनी अहम होती है।
भारत को जीत लिए 186 रन का टारगेट मिला हैं।
Location : New Delhi
Published : 4 November 2026, 12:12 PM IST
Topics : Gurnoor Brar India vs New Zealand 1st ODI Indian Cricket Team Rohit Sharma Fielding Rohit Sharma Run Out