हिंदी
Deoria: यूपी के देवरिया में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जनपद के एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम जगत माझा के समीप गोर्रा नदी में एक व्यक्ति का शव नदी में बहता हुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियो ने इसकी सूचना एकौना थाने को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान मोनू जायसवाल पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश निवासी नंदा नगर थाना एम्स जनपद गोरखपुर के नाम से हुई।
जानकारी के अनुसार मृतक मोनू अपने ननिहाल ग्राम सभा ज्ञानपाल थाना झंगहा जनपद गोरखपुर रह रहा था। मोनू बाहर मजदूरी का कार्य करता था। वह अपनी बहन की शादी के सिलसिले घर पर आया था। शनिवार सुबह के समय वह अपने कुछ सहयोगियों के साथ नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान वह नदी में डूब गया। काफी खोजबीन की गयी। परंतु उसका पता नहीं चला। यह घटना 3 दिन पहले की बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि एकौना थाना क्षेत्र ग्राम के जगत माझा के समीप युवक का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के सहयोग से शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही सूचना मिलने पर परिजन दहाड़े मारकर रो रहे हैं।
थानाध्यक्ष एकौना अजय कुमार पांडे ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधि करवाई की जाएगी।
Location : Deoria
Published : 20 April 2026, 10:31 PM IST
Topics : Dead body Deoria Deoria News Deoria Police