Deoria: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मदनपुर पुलिस ने लौटाए 10 हजार रुपये, खाते में वापस आई रकम

देवरिया के मदनपुर में साइबर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार हरिश्चन्द्र पटेल के खाते में 10 हजार रुपये वापस कराए।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 24 October 2026, 6:45 PM IST
google-preferred

Deoria: साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को मदनपुर पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 10 हजार रुपये वापस करा दिए। ठगी की रकम खाते में वापस आने के बाद पीड़ित ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।

शिकायत के बाद साइबर टीम ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के हरिश्चन्द्र पटेल पुत्र जवाहिर पटेल साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उनके साथ धोखाधड़ी कर रकम ठग ली गई थी। इसके बाद पीड़ित ने 15 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद मदनपुर पुलिस की साइबर टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

कासगंज में गंगा स्नान को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 24 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन, सोरों में 4 जगह पार्किंग की व्यवस्था

बैंक से समन्वय कर वापस कराए 10 हजार रुपये

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में मदनपुर पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया। इसके बाद संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस के प्रयास से पीड़ित के खाते में 10 हजार रुपये वापस करा दिए गए। अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत जताई और पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

दिल्ली मेट्रो में किसने चिपकाए सरकार विरोधी पोस्टर?, FIR दर्ज; स्पेशल सेल भी जांच में जुटी

अनजान लोगों से बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील

पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी, ओटीपी या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करने की सलाह दी गई है। साइबर ठगी होने पर पीड़ितों को जल्द शिकायत दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

रकम वापस कराने वाली टीम में मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल सत्यम साहनी और महिला कांस्टेबल अल्का मौर्य शामिल रहीं।

Location :  Deoria

Published :  24 October 2026, 6:45 PM IST

Advertisement