कासगंज में गंगा स्नान को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 24 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन, सोरों में 4 जगह पार्किंग की व्यवस्था

कासगंज में शरद पूर्णिमा गंगा स्नान के चलते 24 अक्टूबर रात 8 बजे से 25 अक्टूबर रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सोरों में 4 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 24 October 2026, 5:26 PM IST
google-preferred

Kasganj: शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए कछला, लहरा गंगा घाट और हरि की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए कासगंज पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 24 अक्टूबर की रात 8 बजे से 25 अक्टूबर की रात 8 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान एटा, हाथरस और अलीगढ़ की ओर से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। भारी वाहनों के लिए भी अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं।

एटा, हाथरस और अलीगढ़ से आने वाले वाहन ध्यान दें

यातायात योजना के अनुसार, एटा से बदायूं और बरेली जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा, एटा रोड से अमरपुर घाट बाईपास होते हुए मंडी तिराहा कासगंज पहुंचेंगे। यहां से सहावर और गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल के रास्ते बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे।

हाथरस से आने वाले वाहनों को नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से आगे बढ़ेंगे। वहीं, अलीगढ़ से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को हजारा नहर पुल से मामों बाईपास और गोरहा नहर पुल होते हुए सहावर की ओर भेजा जाएगा। यहां से गंजडुंडवारा और कादरगंज गंगा पुल के रास्ते बदायूं की सीमा में प्रवेश कराया जाएगा।

फतेहपुर में सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, उधारी के रुपयों को लेकर था विवाद

कछला घाट और सोरों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी बदलाव

कछला गंगा घाट से कासगंज आने वाले वाहनों को सोरों थाना क्षेत्र में दुपहिया मोड़ नगरिया से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन यातगंज, सहावर, अमांपुर और सिनपुरा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

सोरों से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को नगरिया तिराहा से शाहबाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल की ओर भेजा जाएगा। वहीं, बदायूं की ओर से कादरगंज गंगा पुल के रास्ते आने वाले भारी वाहनों को तरसी तिराहा से पटियाली और सिढ़पुरा होते हुए आगे जाना होगा।

दिल्ली मेट्रो में किसने चिपकाए सरकार विरोधी पोस्टर?, FIR दर्ज; स्पेशल सेल भी जांच में जुटी

सोरों में चार जगह पार्किंग, श्रद्धालुओं से अपील

गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए सोरों में चार स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें गोला कुआं के पास निर्माणाधीन सड़क, घोड़ा मेला ग्राउंड, मेला ग्राउंड सोरों और पुरानी पुलिस लाइन शामिल हैं।

पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। इससे जाम की स्थिति से बचने और गंगा स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Location :  Kasganj

Published :  24 October 2026, 5:26 PM IST

Advertisement